Edited By ,Updated: 23 Nov, 2016 07:30 PM
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय गोलीबारी में उसके चार नागरिक मारे गए हैं।
जम्मू: पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय गोलीबारी में उसके चार नागरिक मारे गए हैं। पाक के अनुसार नीलम घाटी में धुनडियाल के नजदीक एलओसी पर भारतीय जवानों ने एक पैसेंजर बस को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें चार पाक नागरिकों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए हैं। इसी के साथ पिछले सप्ताह से अब तक मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं भारत का दावा है कि भिंबर गली में पाक द्वारा की गई गोलीबारी में दो बीएसएफ जवान घायल हो गए।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस बात को भी खारिज किया है कि उसके जवानों ने भारतीय जवान के शव को क्षतविक्षत किया है।
पाकिस्तान के एफओ प्रवक्त ा नफीस जकारिया ने टवीट कर कहा है कि शव को क्षतविक्षत करने की बात कह भारत पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मनगढंत बातें हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। जकरिया ने कहा कि पाकिस्तान की फौज पूरी तरह से प्रोफेशनल फोर्स है वो ऐसे काम नहीं करती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एलओसी पर किसी भी घटना का जवाब देने को पाकिस्तानी फौज पूरी तरह से तैयार है।