Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 07:40 PM
पाकिस्तान द्वारा एलओसी पर लगातार सीजफायर उल्लंघन किए जाने का भारत ने भी करारा जवाब दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान की हाजीपीर पोस्ट तबाह की है।
जम्मू: पाकिस्तान द्वारा एलओसी पर लगातार सीजफायर उल्लंघन किए जाने का भारत ने भी करारा जवाब दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान की हाजीपीर पोस्ट तबाह की है। वहीं शाम से पाकिस्तान उड़ी सेक्टर में गोलीबारी कर रहा है। पाकिस्तानी गोलीबारी में तीन स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं।
पाकिस्तानी गोलीबारी केे जवाब में भारतीय जवानों ने भी गोलीबारी की और पाक को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसकी पोस्ट तबाह कर दी। हाजीपीर वो जगह है जो पुंछ और उड़ी को जोड़ता है। भारतीय जवानों ने हाजीपीर नारे पर बने पपाकिस्तानी बंकर को तबाह कर दिया।