Pak ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 04:47 PM

pak targegting indian post with high range

अर्निया व सुचेतगढ़ तहसील के सीमांत भारत की अग्रिम चौकियां पर पाकिस्तान द्वारा अकारण गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सीमा सुरक्षा बल द्वारा कड़ा जबाब दिया।

आर.एस.पुरा : अर्निया व सुचेतगढ़ तहसील के सीमांत भारत की अग्रिम चौकियां पर पाकिस्तान द्वारा अकारण गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सीमा सुरक्षा बल द्वारा कड़ा जबाब दिया। पाकिस्तान की तरफ से रैंज बढ़ाकर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे गए। पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में सुचेतगढ़ तहसील के गांव सई जोड़ा में मदन लाल नामक व्यक्ति के घर में मोर्टार गिरा जिससे छत में छेद हो गया। इस दौरान घर के सदस्य कमरे में मौजूद थे जोकि बाल बाल बच गए। इस तरह गांव निकोबाल में तारा चंद नामक व्यक्ति के घर की छत पर मोर्टार गिरा जिससे घर को आशिंक नुकसान पुहंचा।

गांव जोड़ा फार्म गुज्जर बस्ती में रोशदीन के मवेशी पाकिस्तानी गोलाबारी की चपेट में आ गए व 4 की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए। घायल मवेशियों का वैटनरी विभाग के कर्मीयों द्वारा उपचार किया जा रहा है। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने शाम के समय सुरक्षित स्थानों पर जाने का मन बना लिया है। काग्रेस नेत मौहन चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर गोलीबारी से प्रभावित लोगों से बातचीत की व नुकसान का जायज़ा लिया। चौधरी ने कहा कि गोलीबारी के दौरान लोगों की सुरक्षा का बंदोबस्त करने के बाद ही पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाए जाए। उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए उचित मुआवज़े की मांग की।  

छह दिन में छठी बार उल्लंघन
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के अर्निया सेक्टर में लगातार छठे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और गोले दागे। जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तानी सैनिकों ने 16 और 17 सितंबर की दरम्यानी रात को सीमा चौकियों और गावों को निशाना बना कर भरी गोलीबारी की थी जिसमें एक महिला मारी गई थी और पांच नागरिक घायल हो गए थे।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!