पाकिस्तान ने रात भर आईबी पर बरसाए गोले, चार नागरिक घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Sep, 2017 01:01 PM

pak violates ceasefire along ib arnia

अंतराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी के बाद सीमा पर दहशत का माहौल बना हुआ है। पूरी रात सीमा पर की गई गोलीबारी में चार स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं।

जम्मू: अंतराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलीबारी के बाद सीमा पर दहशत का माहौल बना हुआ है। पूरी रात सीमा पर की गई गोलीबारी में चार स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अरनिया, आरएसपुरा और रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान ने आईबी पर पूरी रात गोलीबारी की है। गोलीबारी में बार्डर के चार लोग घायल हो गए हैं। इससे संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। दो घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि कुछ लोगों के मवेशी भी मारे गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।


बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार को पाकिस्तान ने बिना उकसाए ही आईबी पर बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाया। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।13 सितम्बर से लेकर 18 सितम्बर तक पाकिस्तान ने एलओसी और आईबी पर लगातार गोलीबारी की है। जम्मू और पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। इस वर्ष पाकिस्तान ने सीमा पर लगातार सीजफायर तोड़ा है। अगस्त महीने तक पाकिस्तानी सेना ने 285 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!