जम्मू: राजौरी में PAK ने किया सीजफायर का उल्लंघन, 1 जवान शहीद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Dec, 2017 11:31 AM

pak violates ceasefire in rajouri 1 jawan martyr

जम्मू-कश्मीर के रजौरी और पुंछ जिले से लगे नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए संघर्षविराम के उल्लंघन में आज सेना का एक जवान शहीद हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के अग्रिम इलाके में तैनात था और...

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के रजौरी और पुंछ जिले से लगे नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए संघर्षविराम के उल्लंघन में आज सेना का एक जवान शहीद हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के अग्रिम इलाके में तैनात था और आज तड़के पाकिस्तान की ओर से हुए संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के निकट स्थित दिगवार सेक्टर में भी अंधाधुंध गोलियां चलाई। अधिकारी ने बताया कि करीब देर रात एक बजे से गोली चलनी शुरू हुई जो सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक जारी थी।

पाकिस्तान की सेना की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन में बढ़ोतरी के बीच सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कल यहां सुरक्षा बल के अभियान की तैयारी और जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों का भी जायजा लिया और रजौरी सेक्टर के जवानों से बातचीत की। यहां 23 दिसंबर पाकिस्तानी सैनिकों ने सेना के एक मेजर और तीन जवानों की हत्या कर दी थी। इस साल जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम उल्लंघन के 881 मामले हुए हैं। यह पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक है।

संघर्ष विराम उल्लंघन की वजह से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 34 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबकि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर स्थित नियंत्रण रेखा पर 10 दिसंबर तक 771 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नवंबर के अंत तक 110 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सीमापार से हुई गोलीबारी में 30 लोगों की मौत हो गई। इनमें 30 सेना के जवान थे, 12 नागरिक थे और चार बीएसएफ के जवान थे।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!