5 ऐसे कारण जिससे भारत कर सकता है पाक पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक

Edited By ,Updated: 01 May, 2017 05:35 PM

pakistan  surgical strike  kulbhushan jadhav

पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक से भी नहीं सुधरा है। क्या पाकिस्तान को एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है? हर बार खदेड़े जाने की बौखलाहट पाकिस्तान की सेना के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।

नई दिल्ली: पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक से भी नहीं सुधरा है। क्या पाकिस्तान को एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है? हर बार खदेड़े जाने की बौखलाहट पाकिस्तान की सेना के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। सोमवार को मेंढर में भारतीय जवानों के शवों के साथ बर्बरता पाकिस्तान की बौखलाहट का एक उदाहरण है। ऐसे 5 कारण है जिनसे माना जा सकता है कि भारत फिर से पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। 


जवानों के शव के साथ बर्रबरता
कृष्णा घाटी में पाकिस्तान ने सोमवार सुबह न सिर्फ सीजफायर तोड़ा बल्कि एक बेहद शर्मनाक हरकत भी कर डाली है। पाकिस्तान ने दो शहीद सैनिकों के शव के साथ बर्बरता भी की। ये सिर्फ मानवता के विपरित नहीं है बल्कि युद्ध नीति के भी विपरित हैं। एक जवान का दूसरे जवानों द्वारा किया गया अपमान है। इसका हिसाब बराबर करना जरूरी है जो सिर्फ एक और सर्जिकल स्ट्राइक से ही संभव है।

जाधव मामले पर वादा खिलाफी
कुलभूषण जाधव को फांसी देने का मामला हाल ही में भारत और पाकिस्तान के तनाव का सबब बना हुआ है। पाकिस्तान ने भारत के एक व्ययसायी को खुफिया अधिकारी बताकर न सिर्फ नियमों के विरुद्ध गिरफ्तार किया था बल्कि उसे सेना की तरफ से सजा-ए-मौत का फरमान भी सुनाया था। भारत ने इसका पुरजोर विरोध किया है। इस मामले में पाकिस्तान के मंसूबे सवालों के घेरे में इसलिए हैं क्योकि पाकिस्तान भारत को कुलभूषण से मिलने की इजाजत नहीं दे रहा है। 

बढ़ती आतंकी गतिविधियां
भारत पाकिस्तान सीमा पर नापाक आतंकियों द्वारा लगातार घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमे एक साथ 20 आतंकी भारतीय सीमा में दाखिल हो रहे थे। अब तक इतनी बड़ी तादात में आतंकियों ने सीमा पार नहीं की थी। ऐसे में साफ संदेश है कि पाकिस्तान वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव से परेशान होकर भारत को दहलाने की साजिश कर रहा है लेकिन हर बार उसके मंसूबे नाकामयाब हो जाते हैं।   

कश्मीर के बिगड़ते हालात
घाटी के हालात भी पिछले कुछ दिनों में बिगड़े हैं। पत्थरबाजी की घटनाओं में एकाएक काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बार महिलाएं और बच्चे भी भारतीय सेना पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। साफ है कि पाकिस्तान द्वारा पत्थरबाजों को मदद मुहैया कराई जा रही है। 

बार-बार संघर्षविराम का उल्लंघन
पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर बीते 12 महीनों में 268 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इन सारी समस्याओं से निपटने के लिए भारत को एक मजबूत कदम उठाना होगा। जिस तरीके से उड़ी हमले का जवाब जब सर्जिकल स्ट्राईक के रुप में दिया गया था कुछ वैसे ही कदम भारत को उठाने होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!