LOC पर गोलाबारी के विरोध में पाक ने भारतीय राजदूत को किया तलब

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 06:08 PM

pakistan calls on indian ambassador

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया है। पाकिस्तान ने रावलकोट, सतवाल सेक्टर में 22 फरवरी को भारतीय बलों द्वारा बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन करने के विरोध में तलब किया। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी...

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया है। पाकिस्तान ने रावलकोट, सतवाल सेक्टर में 22 फरवरी को भारतीय बलों द्वारा बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन करने के विरोध में तलब किया। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। 

महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने कहा कि गोलीबारी में पुंछ नदी के किनारे एक संयंत्र में काम में लगे एक श्रमिक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि संयम बरतने के आह्वान के बावजूद भारत ‘‘नियंत्रण रेखा पर निरंतर गोलीबारी में लिप्त’’ है। विदेश मंत्रालय ने पांच, 15 और 20 फरवरी को भी भारत के उपउच्चायुक्त को तलब किया था। फैसल ने कहा कि आम नागरिकों वाले इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाकर निंदनीय और मानव गरिमा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं मानवतावादी कानूनों के प्रतिकूल है। फैसल ने भारतीय पक्ष से 2003 के संघर्षविराम समझौते का सम्मान करने तथा संघर्षविराम उल्लंघनों की घटनाओं की जांच करने का अनुरोध किया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!