LoC पर भारत की जवाबी कार्रवाई से PAK में भारी नुकसान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 10:02 AM

pakistan ceasefire violation 2 people dead

एलओसी पर पाकिस्तान की फायरिंग का भारत की तरफ से भी करारा जवाब दिया जा रहा है। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय जवानों ने 8 पाकिस्तानी रेंजर्स को ढेर कर दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान को और भी काफी नुकसान हुआ है।  शुक्रवार की रात पाकिस्तान की ओर से...

जम्मू:  एलओसी पर पाकिस्तान की फायरिंग का भारत की तरफ से भी करारा जवाब दिया जा रहा है। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय जवानों ने 8 पाकिस्तानी रेंजर्स को ढेर कर दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान को और भी काफी नुकसान हुआ है।  शुक्रवार की रात पाकिस्तान की ओर से अरनिया, सुचेतगढ़, आरएस पुरा, पर्गवाल, कानाचक और अखनूर के घरखाल इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था।
PunjabKesari
इससे पहले पाक ने जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों के अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एल. ओ.सी.) से सटे क्षेत्रों में चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर मोर्टार बरसाए। इस गोलीबारी में 2 जवान शहीद और 2 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 2 जवानों सहित 25 लोग घायल हो गए हैं। पाक ने  मोर्टार दाग कर जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिले में भारी गोलीबारी कर लोगों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया है। जिस तरह से सीमा पर गोलीबारी हो रही है, उससे सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है।  बी.एस.एफ. अधिकारी ने कहा कि पाक रेंजर्स ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे कई क्षेत्रों में सुबह 6.40 बजे से भारी गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया है। अधिकारी ने बताया कि पाक ने कुल 45 सीमा चौकियों को निशाना बनाया। 
PunjabKesari
पाकिस्तानी रेंजर्स ने 82 एम.एम. और 52 एम.एम. मोर्टार बम, स्वचालित और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि सांबा सैक्टर में गोलीबारी में घायल हुए बी.एस.एफ. के हैड कांस्टेबल जगपाल सिंह ने बाद में दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य जवान भी घायल हुए हैं। शहीद जवान जगपाल सिंह  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का रहने वाला था।  मारे गए 2 नागरिकों की पहचान साहिल  और बचनो देवी  के तौर पर हुई है।  उधर गोलीबारी में अखनूर सैक्टर में 6 मद्रास रैजीमैंट का एक जवान श्याम अब्राहम  शहीद हो गया है।  वहीं कठुआ जिले के हीरानगर सैक्टर में 9, जम्मू 8 और सांबा में 6 व्यक्ति घायल हुए। घायलों में से 13 को जम्मू में जी.एम.सी. अस्पताल, जबकि अन्य को सांबा, आर.एस.पुरा और अॢनया में भर्ती करवाया गया है। ल के रूप में की गई है। इस गोलाबारी में सेना के दो जवान और 12 नागरिक घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।  
PunjabKesari
इसके अलावा पाक ने पुंछ सैक्टर के बालाकोट में भी गोलीबारी में सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी शुरू कर दी है। फिलहाल अगला कोई आदेश आने तक सीमावर्ती जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है तथा लोगों के आश्रय के लिए सरकारी इमारतों को खाली करवाया जा रहा है। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज पाक उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब किया और कड़ा विरोध जताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाक ने अब तक 100 से अधिक बार नियंत्रण रेखा तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। उधर  नैशनल कांफ्रैंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए भारत तथा पाकिस्तान से बातचीत करने का आग्रह किया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!