PAK ने भारत के उप उच्चायुक्त को किया तलब, भारत का आरोपों से इंकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 06:05 PM

pakistan summons india deputy high commissioner over loc firing

नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन के लिए पाकिस्तान ने आज भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह...

इस्लामाबाद: नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन के लिए पाकिस्तान ने आज भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब किया।
PunjabKesariविदेश कार्यालय की ओर से कहा गया कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं सार्क) डॉक्टर मोहम्मद फैजल ने सिंह को तलब किया और भारतीय बलों द्वारा ‘‘बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन की निंदा की।’’इसमें दावा किया गया कि भारतीय बलों द्वारा 29 अगस्त को की गई कथित गोलीबारी में कोटेरा सेक्टर में 55 वर्षीय एक व्यक्ति मारा गया। विदेश कार्यालय की ओर से कहा गया कि संयम के अनुरोधों के बावजूद भारत लगातार संघर्षविराम उल्लंघन कर रहा है। इसमें कहा गया,‘‘आम नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना निश्चित ही निंदनीय है। यह मानवीय सम्मान,अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकारों तथा मानवीय कानूनों का विरोधाभासी है।’’

पाक सैनिकों द्वारा शुरू किया गया संघर्ष विराम का उल्लंघन 
भारत का कहना है कि यूएनएमओजीआईपी अपनी सार्थकता खो चुका है और शिमला समझौता तथा नियंत्रण रेखा तय होने के बाद अप्रासंगिक हो गया है। ऊधर पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह ने भारत की आपत्तियों को उठाते हुए कहा कि पाक सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया गया था। भारतीय सैनिकों ने केवल उसका उचित जवाब दिया। पाकिस्तानी सैनिक नागरिक क्षेत्रों पर हमला कर रहे हैं। बता दें कि पाक विदेश कार्यालय ने भारत पर इस वर्ष 700 से अधिक बार संघर्ष विराम उल्लंघन करने का आरोप लगाया और दावा किया कि इसकी वजह से पाकिस्तान के 29 आम नागरिक मारे गए। 


2003 की संघर्षविराम व्यवस्था का सम्मान करे
महानिदेशक ने भारतीय पक्ष से कहा कि वह 2003 की संघर्षविराम व्यवस्था का सम्मान करे, इस मामले समेत संघर्षविराम उल्लंघनों की अन्य घटनाओं की जांच करवाए। इसके अलावा भारतीय बलों से कहे कि वे संघर्षविराम का पूरा सम्मान करें और नियंत्रण रेखा पर अमन बनाए रखें। उन्होंने भारतीय पक्ष से कहा कि वह संरा सुरक्षा परिषद के संकल्पों के मुताबिक भारत एवं पाकिस्तान में संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह(यूएनएमओजीआईपी) को अपनी भूमिका निभाने दें। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!