Edited By ,Updated: 22 May, 2017 05:45 PM
जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)........
पटना: जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश नेताओं की संपत्ति की जांच की मांग की है। यादव ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में राजद अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी पर जम कर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमों देश में भ्रष्टाचार को अलग तरह से परिभाषित करना चाहते हैं। उनके हिसाब से ‘उसने लूटा तो हमने लूटा’ की परिपाटी शुरू की गई है, जो जनतंत्र के लिए खतरनाक है। अकूत बेनामी संपत्ति की जांच के बदले राजद अध्यक्ष बड़ा चोर - छोटा चोर, बड़ा बेईमान - छोटा बेईमान का चलन शुरू कर बचने की कोशिश कर रहे हैं।
सांसद ने लालू यादव पर अपने परिवार को बचाने का अरोप लगाते हुए कहा कि जब शहाबुद्दीन पर आरोप लगा, तब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने खुद ही अपनी पार्टी के पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी पर दस करोड़ में बिकने की बात कही थी। इसी तरह जब राजद सांसद तसaलीमुद्दीन पर आरोप लगे, तो भी वे मौन ही रहे।