परेश रावल का विवादित ट्वीट, पत्थरबाजों को नहीं अरुंधती राय को जीप के आगे बांधो

Edited By ,Updated: 22 May, 2017 12:34 PM

paresh rawal  s controversial tweet on arundhati roy

फिल्म अभिनेता, भाजपा से लोकसभा सासंद और पद्मश्री से सम्मानित परेश रावल ने एक ट्वीट कर हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि सेना की जीप से पत्थरबाज को बांधने की जगह पर अरुंधति राय को बांध दिया जाए।

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता, भाजपा से लोकसभा सासंद और पद्मश्री से सम्मानित परेश रावल ने एक ट्वीट कर हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि सेना की जीप से पत्थरबाज को बांधने की जगह पर अरुंधति राय को बांध दिया जाए। अरुंधति राय प्रसिद्ध लेखिका हैं और कश्मीर पर अपनी अलग राय रखने के लिए जानी जाती हैं। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में आर्मी की जीप से एक शख्स को बांधकर घुमाने का मामला सामने आया था। तमाम संगठनों ने इसे मानवाधिकारों का हनन बताया था। प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश भी दिए थे, हालांकि ऑफिसर के इस काम की कईयों ने तारीफ की थी। सेना ने कहा था कि अगर ऑफिसर ऐसा नहीं करते तो शायद ज्यादा नुकसान होता।


अरुंधति राय ने कश्मीरी अलगाववादियों का समर्थन भी किया था। गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स अरुंधति की चर्चित किताब है। परेश के इस ट्वीट को अब तक 2,324 लोग रीट्वीट और 4,857 लोग लाइक कर चुके हैं। हालांकि, ज्यादातर यूजर्स उनके इन शब्दों से हैरान हैं और इसे हिंसात्मक बता रहे हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि क्यों नहीं उस शख्स के साथ ऐसा ही किया जाए जिसने भाजपा और पीडीपी का गठबंधन कराया है। परेश के इस बयान की काफी आलोचना हो रही है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!