फिर दिखी इंडिगो की लापरवाही, इंदौर जाने वाला यात्री पहुंच गया नागपुर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 12:38 PM

passenger had gone to indore reached nagpur

इंडिगो एयरलाइंस की सुरक्षा व्यवस्था में एक बार फिर चूक सामने आई है। जहां कर्मचारियों की लापरवाही के चलते इंदौर जाने वाला यात्री नागपूर पहुंच गया। इस घटना के बाद तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। शुक्रवार को उक्त यात्री को ''6 ई 656'' विमान से...

नेशनल डेस्क: इंडिगो एयरलाइंस की सुरक्षा व्यवस्था में एक बार फिर चूक देखने को मिली। जहां कर्मचारियों की लापरवाही के चलते इंदौर जाने वाला यात्री नागपूर पहुंच गया। इस घटना के बाद तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। शुक्रवार को उक्त यात्री को '6 ई 656' विमान से इंदौर जाना था। चेक-इन के समय उसके पास इसी विमान का टिकट भी था लेकिन वह भूलवश नागपुर जाने वाले विमान में सवार हो गया और किसी को इस गड़बड़ी का पता भी नहीं चला।

3 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड
सुरक्षा में चूक की इस घटना को इंडिगो ने भी स्वीकार किया है। अपने आधिकारिक बयान में कंपनी ने कहा कि वह इसके लिए माफी मांगते हैं। इस मामले में पहले और दूसरे नंबर के सुरक्षाकर्मी सहित स्कीपर को आंतरिक जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। इंडिगो ने बताया कि उक्त यात्री का सामान इंदौर वाली फ्लाइट से प्राप्त कर लिया गया है। हैरानी की बात है कि शख्स द्वारा गलत फ्लाइट में सवार होने की घटना की जानकारी का उस समय पता चला जब वह नागपुर पहुंच गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!