एक और नकली नोट का मामला आया सामने, ऐसे करें असली नोट की पहचान

Edited By ,Updated: 14 Nov, 2016 03:32 PM

petrol pumps  arrested

नोटबंदी के बाद अभी तक 500 और 2000 रुपए के नोट लोगों तक पहुंचे नहीं है और 2000 के नकली नोट की खबरें आने लगी हैं। हैदराबाद में तेलंगाना पुलिस ने 2000 के

हैदराबादः नोटबंदी के बाद अभी तक 500 और 2000 रुपए के नोट लोगों तक पहुंचे नहीं है और 2000 के नकली नोट की खबरें आने लगी हैं। हैदराबाद में तेलंगाना पुलिस ने 2000 के नकली नोट के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि प्रदीप नाम के एक युवक ने पैट्रोल पंप पर 200 रुपए का पैट्रोल भरवाया और पंप कर्मचारी को 2000 का नोट पकड़ा दिया। कर्मचारी को नोट पर शक हुआ और उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने जब नोट की शिनाख्त की तो उसके भी होश उड़ गए। दरअसल प्रदीप ने 2000 के नए नोट का कलर फोटो कॉपी कर इस जालसाजी का अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी प्रदीप के बायान के आधार पर उसके एक दोस्त अनिल को भी गिरफ्तार किया है। पढ़िए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बताए 500 और 2000 रुपए के नोटों के फीचर्स।

500 और 2000 के फीचर्स
- आर.बी.आई. ने 500 और 2000 के नए नोट के 17 फीचर्स बताए हैं
- 2000 रुपए का नया करेंसी नोट मैजेंटा (गहरा गुलाबी) रंग का है
- इसमें महात्मा गांधी की नई सीरीज वाली फोटो है
- आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के सिग्नेचर हैं
- पीछे की प्रिंटिंग ईयर '2016' है। मंगलयान की फोटो भी है
- नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में 2 हजार रुपए लिखा है। आइडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल-सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है। 2 हजार के नोट में फूल की जगह इसका मूल्य है, जो रोशनी में दिखता है।​
- नोट पर 2 हजार की लेटेंट इमेज भी है। गांधीजी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है, उसकी संख्या लिखी होती है।
- नोट में देवनागरी में भी नोट की वैल्यू यानी 2000 लिखा है। 
- इसके बीच में महात्मा गांधी की पोर्ट्रेट है। 
- लेफ्ट साइड में छोटे अक्षरों में आर.बी.आई. और 2 हजार लिखा है। 
- सिक्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’, आर.बी.आई. और 2000 लिखा है। नोट को झुकाने पर इसका कलर 'थ्रेड ग्रीन' से 'ब्लू' में बदल जाता है।
- नोट के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर हैं। वहीं, इसी तरफ आरबीआई का चिह्न भी है। 
- नीचे से दाएं तरफ रुपए के सिंबल के साथ 2000 लिखा है। ये कलर चेंज इंक में लिखा है, जो ग्रीन से ब्लू रंग में बदलता है। 
- नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल है। पैनल में नंबर छोटे से बड़े है। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोर्ट्रेट, अशोक स्तम्भ और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ है।​
- दाएं तरफ 2000 का इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है। नोट के दाएं तरफ ही अशोक स्तम्भ है।
- राइट साइड में रेकट्राएंगल का साइन उभरा हुआ है, जिसमें 2000 लिखा है।
- लेफ्ट और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!