Edited By ,Updated: 12 Dec, 2016 01:41 PM
फिलीपींस की राजकुमारी जब से अलवर के एमएलए ज्ञानदेव अहुजा से मिलीं हैं उनकी फैन हो गई हैं। दरअसल राजकुमारी एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता मारिया अामोर रविवार को अलवर आई थीं।
अलवर: फिलीपींस की राजकुमारी जब से अलवर के एमएलए ज्ञानदेव अहुजा से मिलीं हैं उनकी फैन हो गई हैं। दरअसल राजकुमारी एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता मारिया अामोर रविवार को अलवर आई थीं। यहां उन्होंने परमार्थ संस्था में आयोजित कार्यक्रम में भारत में महिला व बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। फिलीपींस की राजकुमारी एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता मारिया अामोर रविवार को अलवर आई।
परमार्थ संस्था में आयोजित कार्यक्रम में भारत में महिला व बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ज्ञानदेव अहुजा से मुलाकात की तो उनकी मूंछों पर फिदा हो गई। विधायक ज्ञानदेव आहूजा की मूंछों को देकर मारिया आमोर से रुका नहीं गया। उन्होंने विधायक की मूंछों को रॉयल मोस्टेच (शाही मूंछें) की उपाधि दी। मारिया ने अलवर व नूंह मेवात में बच्चों व महिलाओं के लिए मिलकर काम करने के लिए भी कहा।