PM मोदी ने राजीव गांधी को उनकी जयंती पर किया याद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Aug, 2017 03:52 PM

pm modi remembers rajiv gandhi on his birth anniversary

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर उन्हें और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर उन्हें और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। मोदी ने ट्वीट किया है, हम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और देश के प्रति उनके योगदान को उनकी जयंती पर याद करते हैं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद आदि ने राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया।
 

सोनिया गांधी,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आज सुबह राजीव गांधी की समाधि स्थल वीरभूमि जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा मुखर्जी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर ट्वीट कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन के मौके पर हम उन्हें और देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।
 

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उनकी मां और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने पदभार संभाला और देश के छठे प्रधानमंत्री बने। वह 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। चुनाव प्रचार के दौरान वर्ष 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर में राजीव गांधी के पैर छूने के बहाने धनु नाम की महिला ने खुद को बम से उड़ा लिया था। इस हमले में राजीव गांधी की मृत्यु हो गई थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!