MCD Result:पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों को कहा 'शुक्रिया'
Edited By ,Updated: 26 Apr, 2017 02:35 PM
दिल्ली नगर निगम चुनावों के शुरुआती परिणामों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है जबकि आप दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।
नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम चुनावों के शुरुआती परिणामों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है जबकि आप दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा में विश्वास जताने और एमसीडी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली के लोगों का आभार व्यक्त किया। पीएम ने ट्वीट करके सभी का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
यहां एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू दिल्ली की जनता के सिर चढ़ कर बोला। एमसीडी के तीनों निकाय में भाजपा ने प्रंचड बहुमत हासिल किया। रुझान के साथ ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन और आप विधायक अलका लंबा ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया।