MCD चुनाव की तैयारियां पूरी, आज EVM में कैद होगा कई दिग्गजों का भाग्य

Edited By ,Updated: 23 Apr, 2017 01:14 AM

preparations for delhi corporation elections

दिल्ली के तीनों निगमों के चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान से संबधित सभी तैयारियां राज्य मतदान आयोग ने पूरी कर ली हैं। राज्य चुनाव आयुक्त ...

नई दिल्ली: दिल्ली के तीनों निगमों के चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान से संबधित सभी तैयारियां राज्य मतदान आयोग ने पूरी कर ली हैं। राज्य चुनाव आयुक्त एस के श्रीवास्तव ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मतदान में ईवीएम-1 मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें गड़बड़ी और छेड़छाड़ की कतई गुंजाइश नहीं है। श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में कुल एक करोड़ 34 लाख 23 हजार 783 मतदाता हैं। करीब एक लाख कर्मचारी 13 हजार 141 मतदान केंद्रों पर ड्यूटी में तैनात रहेंगे। पुरुष मतदाताओं की संया 7315995 और महिला वोटर 5893418 हैं। अन्य मतदाता 793 हैं। कल सुबह साढ़े छह बजे तक हर मतदान केंद्र पर ईवीएम पहुंचा दी जाएगी।

मतदान सुबह आठ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 799 संवेदनशील और 208 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। यहां सुरक्षा के अधिक चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। 68 विधानसभा क्षेत्रों में 272 वार्ड हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। मौजपुर वार्ड का चुनाव वहां के एक प्रत्याशी के निधन के कारण नहीं हो रहा है।

उत्तरी और दक्षिणी निगम में 104-104 वार्डों पर मतदान होगा जबकि पूर्वी दिल्ली के 64 वार्डों में से 63 पर वोट डाले जाएंगे। तीनों निगमों में कुल 2537 उमीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक 1004 प्रत्याशी उत्तरी दिल्ली निगम में हैं। दक्षिण में 985 और पूर्वी में 548 उमीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दक्षिणी निगम में सबसे अधिक 5209897 मतदाता हैं। उत्तरी निगम में 5008563 और पूर्वी निगम में 3205323 मतदाता हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!