राष्ट्रपति और पीएम ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Oct, 2017 10:19 AM

president and pm wishes diwali to countrymen

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सबकी समृद्धि की कामना की। राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, ‘‘सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं। जैसे हम इस...

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सबकी समृद्धि की कामना की।  राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, ‘‘सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं। जैसे हम इस उत्सव को अपने परिवार के साथ मनाते हैं हमें दूसरों के प्रति संवेदना और पर्यावरण के प्रति सजगता को भी बढ़ावा देना चाहिए। वहीं पीएम ने लिखा है, ‘‘दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’’

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘प्रकाश व खुशियों के महापर्व दीपावली में आपके जीवन में सुख ,शांति एवं समृद्धि आए। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लोगों को दीपावली की शुभकामना दी। उन्होंने पोस्ट किया, ‘‘दीपों का त्यौहार आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए ईश्वर से यही कामना करती हूं। दीपावली की हाक शुभकामनाएं।’’

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!