Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jun, 2017 02:01 PM
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एम वेकैंया नायडू ने केन्द्रीय मंत्री
नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एम वेकैंया नायडू ने केन्द्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के संबंध में चर्चा की। पासवान हृदय रोग का उपचार के बाद लंदन से आए हैं। वह सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद आपरेशन कराने के लिए इंगलैंड गए थे। एक जून को उनके हृदय का आपरेशन किया गया था।
23 जून से पहले होगी राजग के उम्मीदवार की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और नायडू की एक समिति का गठन किया है। ये नेता देश भर में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 28 जून तक भरे जाने हैं और 29 जून को इनकी जांच होगा। इसके लिए 17 जुलाई को मतदान होना है। मुलाकात के बाद नायडू ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार की घोषणा 23 जून से पहले कर दी जाएगी।