स्कूल में गोमांस बनाने के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jul, 2017 12:09 PM

principal arrested for making beef in school

झारखंड में पाकुड़ जिले के एक सरकारी स्कूल में गोमांस बनाए जाने के आरोप में मुख्याध्यापिका समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रांचीः झारखंड में पाकुड़ जिले के एक सरकारी स्कूल में गोमांस बनाए जाने के आरोप में मुख्याध्यापिका समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला सदर प्रखंड के छोटा मोहलान प्राथमिक विद्यालय का है। पाकुड़ के पुलिस अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है। सदर प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। सरकारी स्कूल में मांस बनाये जाने तथा धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में स्कूल की प्रधानाध्यापिका रोसा हांसदा और इस काम में उनका सहयोग करने वाले ग्रामीण बिरजू हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के दौरान स्कूल के कई बच्चे स्कूल छोड़कर अपने अभिभावकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे थे। बच्चों के जिला मुख्यालय पहुंचने पर जांच के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को स्कूल भेजा गया, जिसमें पाया गया कि यह मामला सही है। इसके बाद पुलिस ने बढ़ते हंगामे को शांत कराया तथा गांव वालों को संयम बरतने की हिदायत दी। झारखंड में गोहत्या प्रतिषेध कानून लागू होने के तहत अवैध बूचड़खानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। इनके अलावा जानवरों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!