कांग्रेस-सिद्धू के बीच डील कराने में प्रियंका की है अहम भूमिका?

Edited By ,Updated: 25 Nov, 2016 11:28 AM

priyanka gandhi  navjot singh sidhu  amarinder singh

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सारा दारोमदार अब प्रियंका गांधी पर टिकता दिख रहा है। वहींं, पंजाब चुनाव में भी प्रियंका अपनी दम दिखाने को तैयार हैं।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सारा दारोमदार अब प्रियंका गांधी पर टिकता दिख रहा है। वहींं, पंजाब चुनाव में भी प्रियंका अपनी दम दिखाने को तैयार हैं।

प्रियंका ने किया सिद्धू को पार्टी के करीब लाने का काम
खबर के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी के करीब लाने का काम प्रियंका गांधी ने किया है। सितंबर की शुरुआत में जब नवजोत सिंह सिद्धू प्रियंका गांधी से पहली बार मिले थे तो वह यह कहे बगैर नहीं रह सके थे कि वह यानी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जैसी लगती हैं। जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा था कि वह (सिद्धू) बचपन से ही उनके पसंदीदा खिलाड़ी रहे हैं। आपस में एक दूसरे की इसी तारीफ से पंजाब में 2017 विधानसभा चुनाव के लिए सिद्धू की कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने की नींव पड़ी।

प्रियंका ने किया अमरिंदर और आशा कुमारी को फोन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बुधवार शाम में सिंधू से डील होने के बाद प्रियंका ने ही पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह और पंजाब मामलों की प्रभारी कांग्रेस लीडर आशा कुमारी को फोन करके सिद्धू से मिलने को कहा। शुरू में अमरिंदर सिद्धू को उस स्थिति में ही कांग्रेस में शामिल करने के पक्ष में थे कि सिद्धू की ओर से कोई पूर्व शर्त न हो लेकिन बाद में उन्होंने अपना स्टैंड नरम कर लिया। हालांकि सिद्धू कांग्रेस में खुद शामिल नहीं हुए हैं लेकिन उनकी पत्नी नवजोत कौर और उनके करीबी परगट सिंह 28 नवंबर को समझौते को अंतिम रूप देंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!