Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Feb, 2018 02:23 PM
नौशहरा में लोगों ने दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करके सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय लोग नौशहरा को जिला का दर्जा दिये जाने की मांग कर रहे हैं।
जम्मू: नौशहरा में लोगों ने दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करके सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय लोग नौशहरा को जिला का दर्जा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चक्का भी जाम किया और कहा कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे लोग अनिश्चतकालीन हड़ताल करेंगे।
गौरतलब है कि नौशहरा राजोरी जिले के तहत आता है। लोगों का कहना है कि जिला का पूरा दर्जा नहीं मिलने के कारण विकास योजनाएं पूरी तरह से सीमांत क्षेत्र में लागू नहीं हो पाती हैं। लोगों को अपने काम करवाने में भी परेशानी होती है। पहाड़ी क्षेत्र है और ऐसे में लोगों को घंटों का सफर तय करके राजोरी जाकर जिला आफिस में कार्य करवाने पड़ते हैं। राजोरी और पुंछ को टिवन डिस्ट्रिकट कहा जाता है।