डेरा प्रमुख के मामले में फैसले से पहले पंजाब, हरियाणा ने केंद्र को दी सुरक्षा बंदोबस्त की जानकारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 01:13 AM

punjab haryana give security arrangements to center

पंजाब और हरियाणा सरकारों ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से जुड़े कथित बलात्कार...

नई दिल्ली: पंजाब और हरियाणा सरकारों ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से जुड़े कथित बलात्कार के एक मामले में एक विशेष अदालत का फैसला आने से पहले कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों से बुधवार को केंद्र सरकार को अवगत कराया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मनोनीत केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें पंजाब और हरियाणा में किए जा रहे सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में जानकारी दी। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने पंजाब और हरियाणा के अफसरों को सलाह दी है कि जब पंचकूला की अदालत अपना फैसला सुनाने वाली हो तो शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क रहे। अदालत पिछले कुछ साल से सिंह के खिलाफ मामले में सुनवाई कर रही है और जल्द अपना फैसला सुना सकती है। 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की एक पूर्व महिला अनुयायी ने उन पर डेरा परिसर में बलात्कार करने का आरोप लगाया था। हरियाणा के सिरसा के पास डेरा स्थित है। घटना 1999 में घटने का आरोप था लेकिन प्राथमिकी 2002 में दर्ज की गई थी। मामले में डेरा प्रमुख के खिलाफ सीबीआई ने जांच की थी। डेरा प्रबंधन अपने प्रमुख के खिलाफ सभी आरोपों को गलत बताता रहा है। हरियाणा और पंजाब में डेरा प्रमुख के अनुयायियों की बड़ी संख्या है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!