कांग्रेस का राबड़ी पर वार, कहा- केवल नीतीश के दम पर चल सकता है महागठबंधन

Edited By ,Updated: 24 Feb, 2017 04:57 PM

rabri devi

कांग्रेस ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बयान का विरोध करते हुए आज कहा

पटनाः कांग्रेस ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बयान का विरोध करते हुए आज कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सफलतापूर्वक चल सकता है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान पार्षद रामचंद्र भारती ने यहां कहा कि एक ओर जहां उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विधायकों को अनर्गल बयानबाजी नहीं करने की नसीहत दे रहे हैं वहीं उनकी मां और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के अनुचित मुद्दे को हवा देकर विपक्ष को न केवल हंसने का मौका दे रहीं हैं बल्कि उसके लिए सत्ता में आने का मार्ग भी प्रशस्त कर रहीं है। मौजूदा सरकार में अकेले कुमार ऐसे नेता हैं जो महागठबंधन को सफलतापूर्वक चला सकते हैं। 

भारती ने कहा कि अगर राजद के अन्य नेता कोई ब्यानबाजी करते तो उन्हें उतनी तवज्जो नहीं दी जाती लेकिन राबड़ी देवी जैसी बड़ी नेता का महागठबंधन को कमजोर करने वाला यह बयान खेदजनक है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन में शामिल तमाम पार्टियों को यह अच्छी तरह जान लेना चाहिए कि कुमार की साफ-सुथरी छवि और उनके बेदाग राजनीतिक करियर को देखते हुए ही महागठबंधन को पिछले चुनाव में जनता ने कामयाब बनाया। इसलिए तमाम पार्टियों को कुमार को सर्वमान्य नेता मानते हुए महागठबंधन को एकजुट रखने के लिए अनर्गल बयानबाजी से परहेज करनी चाहिए और आगे की रणनीति तय करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि राबड़ी देवी ने कल यहां विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यादव को मुख्यमंत्री बनाने की राजद विधायकों की मांग जायज है। उन्होंने कहा था कि यादव को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!