फीसवृद्धि के विरूद्ध प्रदर्शन क्या राजद्रोह है: राहुल गांधी
Edited By ,Updated: 12 Apr, 2017 07:34 PM
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आश्चर्य प्रकट किया कि क्या फीस वृद्धि के खिलाफ विद्यार्थियों का प्रदर्शन राजद्रोह है
नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आश्चर्य प्रकट किया कि क्या फीस वृद्धि के खिलाफ विद्यार्थियों का प्रदर्शन राजद्रोह है और क्या युवकों को बोलने का हक नहीं है। उनका बयान इस खबर के बाद आया है कि पंजाब विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन के बाद 66 विद्यार्थियों पर चंडीगढ़ पुलिस ने राजद्रोह का मामला दर्ज किया है।
गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘अब फीसवृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन भी राजद्रोह है? क्या इस देश में युवकों को बोलने का हक नहीं है?’ कांग्रेस नेता ने अक्सर युवकों से जुड़े मुद्दे उठाए हैं तथा देशभर में विभिन्न परिसरों में छात्रों के प्रदर्शन के साथ एकजुटता प्रदर्शित की है। उसमें जेएनयू में कुछ विद्यार्थियों पर राजद्रोह का मामला दर्ज होने के बाद वहां हुए प्रदर्शन तथा हैदराबाद विश्वविद्यालय में एक दलित शोधार्थी की कथित आत्महत्या के बाद हुए प्रदर्शन आदि शामिल हैं।
Related Story
महाराष्ट्र : सांगली में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
अमित शाह आज गांधीनगर में रोड शो करेंगे, लोकसभा सीट से नामांकन भी दाखिल करेंगे
गुलाम नबी आजाद का गांधी परिवार पर हमला, कहा- भाजपा शासित राज्यों से चुनाव लड़ने से 'झिझक' रहे हैं...
रामनवमी पर 'जय श्री राम' का नारा लगाने पर बेंगलुरु में 3 लोगों पर हमला, जानें क्या है पूरा मामला
भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित, सेना पर भरोसा बनाए रखें जनता : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
जब तक कोई भारतीय चंद्रमा पर नहीं उतर जाता, तब तक ISRO का चंद्र मिशन जारी रहेगा : सोमनाथ
श्रद्धालुओं से भरा पिकअप पलटा, 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौके, 17 घायल
रामनवमी शोभायात्रा में बड़ा हादसा, पिकअप वैन पलटने से किशोरी की मौत, 24 घायल
यूट्यूबर ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, 10 वर्ष से रह रहा था PG में
PM मोदी बोले- 500 साल के लंबे इंतजार के बाद रामलला तंबू की जगह एक भव्य मंदिर में विराजित हैं