Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 07:42 PM
कर्नाटक में हिंदूत्व एजेंडा कांग्रेस ने अपना लिया है। यहां एक तरफ कनोटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक के बाद एक धार्मिक व जातिगत घोषणाएं कर रहे हैं वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदिरों की चौखट पर माथा टेक रहे हैं। राहुल गांधी दो महीने में चौथी...
नेशनल डेस्क: कर्नाटक में हिंदूत्व एजेंडा कांग्रेस ने अपना लिया है। यहां एक तरफ कनोटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक के बाद एक धार्मिक व जातिगत घोषणाएं कर रहे हैं वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदिरों की चौखट पर माथा टेक रहे हैं। राहुल गांधी दो महीने में चौथी बार कर्नाटक दौरे पर हैं। वे शनिवार को सबसे पहले मैसूर के चामुंडेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद थे। वे इन दो महीने 15वीं बार मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। इससे पहले वे तीन बार दरगाह और दो बार चर्च भी जा चुके हैं। बता दें कि कर्नाटक में मई-जून में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
मंदिर ही नहीं दरगाह भी
राहुल गांधी कर्नाटक दौरे के दौरान केवल मंदिर ही नहीं दरगाह व चर्च में जा रहे हैं। राहुल ने पिछले दौरे के दौरान मंगलुरू में रोजारियो चर्च जाने के साथ उल्लल दरगाह पर चादर भी चढ़ाई थी। कर्नाटक में राहुल गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व के साथ बाकी धर्मों पर भी फोकस कर रहे हैं। इसके अलावा, उडुप्पी में श्री गुरु मंदिर में भी गए थे। इससे पहले वे तीन-तीन और दो दिन के दौरे पर तीन बार कर्नाटक जा चुके हैं। 8 दिन में वे 14 मंदिर, तीन दरगाह और दो चर्च गए थे।
आपके दादा दादी, माता-पिता का अपमान करते हैं मोदी जी
राहुल ने 21 मार्च के दौरे में कहा था- "अमेरिकी राष्ट्रपति जानते हैं कि हिंदुस्तान के मजदूरों और किसानों ने इस देश को खड़ा किया है। पर हमारे प्रधानमंत्री जी करोड़ों हिंदुस्तानियों का अपमान करते हैं। कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ। मतलब, आपके दादा- दादी, माता-पिता ने कुछ नहीं किया।"