राफेल डील पर राहुल का मोदी पर वार, फ्रांस ने कहा-पहले फैक्ट्स चेक कर लें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 01:45 PM

rahul s blows on rafael deal

फ्रांसीसी कूटनीतिक सूत्रों ने आज जोर देकर कहा कि राफेल लड़ाकू विमान करार भारत के हित में है। यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह काफी महंगे दाम पर फ्रांसीसी कंपनी से 36 विमान खरीद रही है। कांग्रेस के आरोपों...

नई दिल्लीः फ्रांसीसी कूटनीतिक सूत्रों ने आज जोर देकर कहा कि राफेल लड़ाकू विमान करार भारत के हित में है। यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह काफी महंगे दाम पर फ्रांसीसी कंपनी से 36 विमान खरीद रही है। कांग्रेस के आरोपों को सीधे तौर पर खारिज करने से परहेज करते हुए फ्रांस ने कहा कि ‘‘जबर्दस्त प्रदर्शन’’ और ‘‘प्रतिस्पर्धी कीमत’’ की वजह से राफेल विमान का चयन किया गया था। साथ ही उसने कांग्रेस के आरोपों को ‘‘घरेलू राजनीतिक मुद्दा’’ करार दिया। साथ ही फ्रांस ने कहा कि आरोप लगाने और दावे करने से पहले ‘‘तथ्यों को जांचने’’ की जरूरत है। राफेल डील पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मोर्चा खोला और डील पर सवाल उठाए।
PunjabKesari
राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए आज कहा कि उनसे इस बारे में सवाल पूछा जाना चाहिए और उन्हें देश को इस बात का जवाब देना चाहिए। राहुल ने असंगठित क्षेत्र के मजदूर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों पर कहा ‘‘मै आपके सारे सवालों का जवाब देता हूं, क्या आपने प्रधानमंत्री से राफेल रक्षा सौदे के बारे में सवाल पूछा है, आखिर मोदी चुप क्यों हैं, और इस बारे में कुछ क्यों नहीं बोलते हैं।‘’  उन्होंने आरोप लगााय कि मोदी ने एक उद्योगपति को फायदा पहुुंचाने के लिए राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने कहा कि उनसे इस सौदे में बदलाव करने के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे के कारोबार में बहुत कम समय में 16 हजार गुणा की बढ़ोत्तरी कैसे हो गई,पर भी सवाल पूछे जाने चाहिए।

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर राफेल एयरक्राफ्ट खरीद में घोटाले का आरोप लगाया गया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जहाजों की कीमत 526 करोड़ है, जबकि सौदा 1571 करोड़ का हुआ है। उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर, 2016 को फ्रांस के रक्षामंत्री ज्यां ईव द्रियां और भारत के तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर ने यह डील नई दिल्ली में साइन की थी। भारत ने फ्रांस से 59,000 करोड़ की डील की थी। इस डील के मुताबिक, 36 राफेल फाइटर जेट विमान भारत को मिलने हैं। पहला विमान सितंबर 2019 तक मिलने की उम्मीद है और बाकी के विमान 2022 तक मिलने की उम्मीद जताई है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!