बर्कले में राहुल ने साधा PM मोदी पर निशाना, बोले- नोटबंदी करते समय अंधेरे में रखा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 11:57 AM

rahul targets pm modi in berkeley

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दो सप्ताह के अमेरिकी दौरे पर हैं। अपने पहले कार्यक्रम के तहत राहुल ने आज कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय-बार्कले में छात्रों को संबोधित किया, उनके इस कार्यक्रम का विषय ‘इंडिया ऐट 70: रिफलेक्शन ऑन द पाथ फॉरवर्ड’ था।

वॉशिंगटन: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दो सप्ताह के अमेरिकी दौरे पर हैं। अपने पहले कार्यक्रम के तहत राहुल ने आज कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय-बार्कले में छात्रों को संबोधित किया, उनके इस कार्यक्रम का विषय ‘इंडिया ऐट 70: रिफलेक्शन ऑन द पाथ फॉरवर्ड’ था। इसमें राहुल ने समकालीन भारत और इसके आगे के सफर के बारे में अपना नजरिया रखा। राहुल ने बर्कले में प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में कहा कि मेरे नाना ने भी यहां पर भाषण दिया था, आपने मुझे भी बुलाया उसके लिए थैंक्यू। उन्होंने कहा कि भारत के एक बड़ा देश है, अगर कोई कहता है कि वह भारत को समझता है तो बेवकूफ है। भारत के पास आज कई राज्य हैं, कई प्राकृतिक संसाधन है जो लोग सोच रहे थे कि भारत आगे नहीं बढ़ सकता है वो सभी गलत साबित हुए।

PunjabKesari

राजीव गांधी का भी हुआ था विरोध
राहुल ने कहा कि भारत में अहिंसा के विचार को हमेशा आगे रखा जाता है। जब राजीव गांधी ने कंप्यूटर के बारे में बात की थी, उसका विरोध हुआ था। भाजपा के नेता जो बाद में भारत के पीएम बने थे, उन्होंने भी कंप्यूटर का विरोध किया था। भारत ने सबसे ज्यादा गरीब लोगों को गरीबी रेखा से निकाला, और यह सब शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।


भारत में जॉब क्रिएट की कमी
भारत में अभी जॉब क्रिएट करने की कमी है, भारत को जॉब क्रिएट करनी होगी लेकिन हम चीन की नीति पर चलकर जॉब नहीं क्रिएट कर सकते हैं, हमें लोकतांत्रिक तरीके से ही ये करना होगा। भारत में छोटे-कारोबार में ही जॉब हैं। नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई, और हमारी GDP 2% तक गिर गई। नोटबंदी करते समय संसद को अंधेरे में रखा गया।

PunjabKesari

हिंसा से किसी का भला नहीं होता
राहुल ने कहा, ''जिन लोगों ने मेरी दादी को गोली मारी, मैं उन लोगों के साथ बैडमिंटन खेलता था। मुझे पता है कि हिंसा से क्या नुकसान हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होनी गलत बात है।'' उन्होंने कहा, ''जब आप अपने लोगों को खोते हो, तो आपको गहरी चोट लगती है।


भाजपा और RSS की तरह नहीं है कांग्रेस
राहुल ने कहा कि भारत में कोई लंबे समय तक सत्ता में नहीं रह सकता। कांग्रेस भाजपा और RSS की तरह नहीं है, मेरा काम लोगों को सुनना है, उसके बाद फैसला लेने का है। भाजपा ने लोगों से बात करना बंद कर दिया है। नरेगा, जीएसटी हमारे प्रोग्राम थे जिन पर काम करके भाजपा क्रेडिट ले रही है।

PunjabKesari

1949 में नेहरू ने दिया था भाषण
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा और इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस (इनोक) की अमेरिकी इकाई के अध्यक्ष शुद्ध सिंह ने सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर राहुल की अगवानी की। कांग्रेस प्रवक्ता मधु गौड याशी ने कहा, ‘‘वह यहां कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय-बार्कले आए हैं जहां वह पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री के तौर पर 1949 में संबोधन दिया था। आज हम उस मोहाने पर खड़े हैं जहां भारतीय लोकतंत्र के मुख्य मूल्य धर्मनिरपेक्षता और बहुलवादी समाज खतरे में हैं।’’ अमेरिकी की अपनी यात्रा के दौरान राहुल भारतीय प्रवासी समुदाय से भी बातचीत करेंगे ताकि उनको भारत के विकास का हिस्सा बनाया जाए। राहुल सैन फ्रांसिस्को से लॉस एंजिलिस जाएंगे। वह थिंक टैंक समुदाय से बातचीत करने के लिए ‘एसपेन इंस्टीट्यूट’ का दौरा कर सकते हैं। वाशिंगटन डीसी में राहुल थिंकटैंक समुदाय के सदस्यों , नेताओं और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वह न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने से पहले प्रिंस्टन विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!