Edited By ,Updated: 14 Apr, 2017 05:56 PM
घाटी में रेल सेवा फिर से बहाल हो गई है। बारामुला को जम्मू क्षेत्र के बनिहाल से जोडऩे वाली रेल सेवा को आज फिर शुरू कर दिया गया।
श्रीनगर: घाटी में रेल सेवा फिर से बहाल हो गई है। बारामुला को जम्मू क्षेत्र के बनिहाल से जोडऩे वाली रेल सेवा को आज फिर शुरू कर दिया गया। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से पिछले चार दिनों से स्थगित रेल सेवाओं को आज बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर-बडग़ाम और बारामुला के बीच रेल सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। इसी तरह, दक्षिण कश्मीर को जम्मू क्षेत्र के बनिहाल से जोडऩे वाली ट्रेन सेवाएं सुचारू रूप से चल रही थी।
गत नौ अप्रैल को श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सभी मार्गों पर रेल सेवाएं स्थगित कर दी गयी थी। इस बीच कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोडऩे वाले तीन सौ किलोमीटर लंबे श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को आज एक तरफ से यातायात के लिये खोल दिया गया है।