रेलवे पर बहुत भारी पड़ी बिहार की बाढ़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 11:58 AM

railway very damage with bihar flood

बिहार में आई भयानक बाढ़ का कहर सब पर टूटा है लेकिन रेलवे को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी हैं। बाढ़ के भयानक तूफान को आए करीब 14 दिनों से  ज्यादा हो चुकें हैं लेकिन रेलवे पर बाढ़ की मार को लगातार झेल रहा है।

नई दिल्लीः बिहार में आई भयानक बाढ़ का कहर सब पर टूटा है लेकिन रेलवे को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी हैं। बाढ़ के भयानक तूफान को आए करीब 14 दिनों से ज्यादा हो चुकें हैं लेकिन रेलवे बाढ़ की मार को लगातार झेल रहा है। रेलवे प्रशासन के अनुसार अभी कई रेल ट्रैकों को ठीक होने में महीनों भी लग सकते हैं।

जानकारी के अनुसार बाढ़ का सबसे अधिक बुरा प्रभाव समस्तीपुर रेल मंडल को हुआ है। समस्तीपुर और दरभंगा के बीच 10 दिन से अधिक समय से रेल सेवाएं बंद पड़ी हैं। समस्तीपुर और दरभंगा की रेल लाइनों से यातायात ठप होने से प्रतिदिन 90 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने कहा है कि जब तक नदी का पानी पुल के गार्डर से नीचे नही आता और पुल के बेयरिंग और पिलर की जांच नही हो जाती, तब तक रेल सेवाएं शुरु नही हो सकती। इन सब का नुक्सान आम जनता पर भी पड़ रहा है। लोगों को आने जाने के लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है।

समस्तीपुर और दरभंगा के अतिरिक्त सुगौली, नरकटियागंज, गोरखपुर रेल लाइनों पर भी यातायात बंद हो चुका है। रक्सौल सीतामढ़ी रेल लाइन का भी बाढ़ की झपेट में आने से बहुत बुरा हाल है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कई जगहों पर पुल बाढ़ के पानी में बह चुके हैं। अब उन पुलों का निर्माण करने में कई महीने लग सकते हैं।     

 


 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!