Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 05:29 PM
इस बार गांधी जयंती के मौके पर राजस्थान में सरकारी स्कूल व कॉलेज बंद नहीं रहेंगे...
जयपुरः इस बार गांधी जयंती के मौके पर राजस्थान में सरकारी स्कूल व कॉलेज बंद नहीं रहेंगे। राज्य की बीजेपी सरकार ने सरकारी छुट्टियों का का नया केलेंडर जारी किया है। इसमें गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को वर्किंग डे दिखाया गया है। जबकि इससे पहले के शैक्षणिक केलेंडर में इस दिन छुट्टी हुआ करती थी। बता दें कि नया कैलेंडर राज्यपाल की ओर से जारी किया गया था।
मामले पर सफाई देते हुए राजभवन के प्रवक्ता ने कहा कि जो कैलेंडर जारी किया गया है वो राज्य सरकार के अधीन उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए है। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी कैलेंडर में गांधी जयंती को गजेटेड हॉलि डे नहीं बताया गया है।
वहीं, जानकारों के अनुसार, राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री किरण महेश्वरी ने इसका आदेश दिया था। उनका कहना था कि राज्य की सभी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों गांधी जयंती मनाने के लिए इस दिन भी खुलेंगे। इसके चलते छुट्टी को रद्द किया गया है।
पहले भी विवादों में रही राजस्थान सरकार
इससे पहले भी राजस्थान सरकार विवादों में रह चुकी है। बच्चों की किताबों से जवाहर लाल नेहरू के बारे में सारी चीजें हटाने का आरोप लगा था। इतना ही नहीं वहां के सलेब्स में संघ के सावरकार को डाला दिया गया था।इतना ही नहीं राजस्थान सरकार पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है। किताबों में महाराणा प्रताप और अकबर की लड़ाई को पलट कर लिखा गया है।