LOC पर 50 डिग्री तापमान में देश की रक्षा कर रहे जवान, देखें तस्वीरें

Edited By ,Updated: 08 May, 2017 02:43 PM

rajasthan heat waves on border temperature reached near fifty degree

राजस्थान में मई महीने में ही गर्मी चरम पर पहुंच गई है। सीमावर्ती जैसलमेर जिले में पाकिस्तान से सटी कई सीमा चौकियों पर तापमान

जोधपुरः राजस्थान में मई महीने में ही गर्मी चरम पर पहुंच गई है। सीमावर्ती जैसलमेर जिले में पाकिस्तान से सटी कई सीमा चौकियों पर तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक तापमान 47 डिग्री जोधपुर जिले के फलोदी शहर में दर्ज किया गया। मई माह शुरू होते ही आसमान से बरसती आग के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। अंगारों के समान तप रहे रेगिस्तान में भी सीमा पर तैनात जवान अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं।

PunjabKesari

शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र की मुरार सीमा चौकी पर कल अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बबलियानवाला सीमा चौकी पर अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री दर्ज किया गया। मुरार सीमा चौकी पर गत वर्ष बीएसएफ के जवानों की तपती मिट्टी पर पापड़ सेंकेने की तस्वीरें सामने अाई थी। सीमा में सुबह 10 बजे के बाद तपती जमीन पर पांव रखना मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए जवान अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे है। गर्मी में उन्हें नींबू पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!