इन 500 पन्नों में राजीव गांधी की हत्या का सच !

Edited By ,Updated: 25 Nov, 2016 11:33 AM

rajiv gandhi  murder  book

राजीव गांधी की हत्याराेपी नलिनी श्रीहरन उम्रकैद की सजा काट रही हैं।

चेन्नई : राजीव गांधी की हत्याराेपी नलिनी श्रीहरन उम्रकैद की सजा काट रही हैं। नलिनी पर लिखी एक किताब  ‘‘राजीव कोलाई: मरिकापट्टा उनमैगलुम प्रियंका नलिनी संतिप्पम’’का विमोचन किया गया। इस किताब में पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी प्रियंका गांधी से 2008 में हुई नलिनी की मुलाकात का भी जिक्र किया गया है।

यह किताब तमिल भाषा में लिखी गई है। वी.सी. के नेता थोल तिरूमावलन सहित विभिन्न तमिल समर्थक नेताओं की मौजूदगी में एम.डी.एम.के. संस्थापक वाइको ने इस किताब का विमोचन किया। अंग्रेजी में अनुवाद करने पर इसका शीषर्क ‘‘राजीव मर्डर: कन्सील्ड ट्रूथ्स एंड दि नलिनी-प्रियंका मीटिंग’’ है।

इस पुस्तक में राजीव गांधी की हत्या के बारे में, पुलिस पूछताछ समेत उसके बाद हुए घटनाक्रमों के बारे में लिखा गया है। तकरीबन 500 पन्नों की इस पुस्तक का बड़ा हिस्सा वर्ष 2008 में वेल्लूर कारागार में प्रियंका गांधी के साथ उनकी मुलाकात को समर्पित किया गया है। इस पुस्तक का संकलन पा इगालाइवन ने किया है

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!