Edited By ,Updated: 23 Nov, 2016 01:17 PM
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि लोगों को अपनी सेना पर भरोसा रखना चाहिए।
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि लोगों को अपनी सेना पर भरोसा रखना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सेना के जवानों के साथ बर्बरता से संबंधित सवालों के जवाब में सिंह ने संसद भवन परिसर में कहा कि सेना पर भरोसा रखना चाहिए।
नियंत्रण रेखा पर कल पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन जवान शहीद हो गए जिनमें से एक शव क्षत विक्षत हालत में मिला था। सिंह से इसी संबंध में प्रतिक्रिया पूछी गई थी। इस बीच सेना ने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा और तीनों जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।