सातवीं बार राज्यसभा उम्मीदवार बने सबसे अमीर किंग महेंद्र, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 01:56 PM

rajya sabha candidate king mahendra

बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनावों में सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों में जदयू के 78 वर्षीय महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र सातवीं बार राज्यसभा में उम्मीदवार के रूप में उतरे हैं। वह...

पटनाः बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनावों में सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों में जदयू के 78 वर्षीय महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र सातवीं बार राज्यसभा में उम्मीदवार के रूप में उतरे हैं। वह राज्यसभा के उम्मीदवारों में से सबसे अधिक अमीर हैं।

जानकारी के अनुसार, डॉ महेंद्र ने अपने शपथ पत्र में संपत्ति की जानकारी दी है। उनकी चल संपत्ति 4,010.21 और अचल संपत्ति 29.1 करोड़ है। महेंद्र के पास  41 लाख के सोने के गहने हैं। वह दो फार्मा कंपनियां एक मप्रा लेबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और दूसरी अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स भी चलाते हैं। इन कंपनियों से उनकी आय की राशि 2,239 करोड़ है। वह एक साल के भीतर 84 देशों का भ्रमण कर चुके हैं। 

बता दें कि बिहार में राज्यसभा की छह सीटों के अन्य उम्मीदवार जदयू के वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राजद से मनोज झा और अशफाक करीम चुनाव में खड़े हैं। कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह को मैदान में उतारा गया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!