Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2017 12:44 PM
जदयू विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि उनकी पार्टी रामनाथ कोविंद को समर्थन दे रही है।
पटनाः जदयू विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि उनकी पार्टी रामनाथ कोविंद को समर्थन दे रही है। उनके अनुसार रामनाथ का व्यक्तित्व ही उनकी पहचान है। उन्होंने कहा कि रामनाथ के राज्यपाल के साथ संबंध बहुत अच्छे है और बिहार के राज्यपाल के रूप में उनका काम बहुत ही बेहतरीन था। इन सब कारणों के चलते ही रामनाथ कोविंद उनकी पहली पसंद है।
उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए उम्मीदवार को समर्थन की जानकारी कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लालू प्रसाद को दे दी गई थी। जदयू प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि बैठक में राष्ट्रपति चुनाव का मुद्दा ही बातचीत के लिए अहम् था। बैठक में विधायकों को यह जानकारी भी दी गई कि वोट किस प्रकार डालना है ताकि हर वोट को उपयोग में लाया जा सके।