टॉप 10 न्यूजः पढ़ें अब तक की देश-दुनिया की बड़ी खबरें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2017 05:47 PM

read top 10 world big news

पंजाब केसरी आपके लिए लेकर आया है अब तक की ऐसी बड़ी 10 खबरें जिसे आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं।

नई दिल्ली: पंजाब केसरी आपके लिए लेकर आया है अब तक की ऐसी बड़ी 10 खबरें जिसे आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की बड़ी खबरें।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त, PM मोदी ने डाला वोट
नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गए हैं। शुरुआत में मतदान करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए, जिन्होंने संसद भवन में मतदान किया। मतदान संसद भवन तथा 31 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की विधानसभा भवनों में सुबह 10 बजे शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चला।

GST मतलब 'ग्रोइंग स्ट्रॉंगर टुगेदर', सभी दल राष्‍ट्रहित में करें फैसला: PM मोदी
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। पीएम ने मानसून सत्र को अनेक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए विश्वास जताया कि सभी राजनीतिक दल तथा सांसद इसमें राष्ट्रहित के मुद्दों पर उच्च स्तर की चर्चा करेंगे।

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, 1 सैनिक शहीद
पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए LoC से सटे इलाकों में भारी गोलाबारी की है। इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सोमवार सुबह LoC से सटे पुंछ सेक्टर के बालाकोट इलाके में व राजौरी के मंजाकोट एरिये में गोलीबारी करना शुरू कर दिया है।

NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ में नायडू का नाम सबसे आगे
भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज शाम होगी जिसमें उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। बैठक राष्ट्रपति पद के लिए मतदान समाप्त होने के बाद होने की संभावना है।

भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत लाई रंग, समुद्र में ढूंढ निकाला 'अरबों का खजाना'
जिऑलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों का दावा है कि भारतीय प्रायद्वीपों के पानी के नीचे लाखों टन के कीमती खनिज और धातु है। वैज्ञानिकों ने पहली बार मंगलुरु, चेन्नई, मन्नार बेसीन, अंडमान और निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप के आस-पास 2014 में इन धातुओं का पता लगाया था।

पनामा मामले में शरीफ के खिलाफ SC में सुनवाई शुरू, और बढ़ेगी मुश्किलें
पनामा लीक मामले में पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के हाई प्रोफाइल पनामागेट मामले में सुनवाई आज फिर शुरू कर दी।

भारतीय सेना की गोलीबारी से नदी में गिरी PAK सेना की गाड़ी, 4 सैनिक डूबे
पाकिस्तान की सेना ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलआेसी) के पार से हुई संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में भारतीय सैनिकों ने उनके वाहन पर गोलीबारी की जिसके कारण उनके चार जवान नदी में डूब गए।

RIL का मार्कीट कैप 5 लाख करोड़ रुपए के पार, TCS को भी पछाड़ा
रिलायंस इंडस्ट्री एक बार फिर देश की नंबर वन कंपनी बन गई है। कंपनी के शेयर आज 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 5 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया। आज शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर 1,559 रुपए के ऊपरी स्तर तक गया जो करीब 9 साल में सबसे ज्यादा भाव है। 

8 लाख करोड़ के NPA का होगा निपटान, RBI उठाएगा यह खास कदम
गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एन.पी.ए.) के बोझ से दबे भारतीय बैंकों को राहत प्रदान करते हुए रिजर्व बैंक मार्च 2019 तक करीब आठ लाख करोड़ रुपए के एन.पी.ए. पर दिवालिया कानून के तहत कार्रवाई की अनुमति दे सकता है जिससे वित्त वर्ष 2019-20 तक यह समस्या काफी कम हो जाएगी।

15 साल बाद ट्रेन का सफर कर रहे गांगुली की सीट को लेकर हुई लड़ाई 
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को कोलकाता के पास अपनी एक कांस्य की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 15 साल बाद ट्रेन का सफर किया, लेकिन ये सफर भी काफी कड़वाहट भरा था, क्यों कि सौरव जिस ट्रेन में बैठे थे, वहीं सीट की वजह से एक व्यक्ति से तीखी बहस हो गई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!