Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jan, 2018 11:56 AM
कश्मीर घाटी में गणतंत्र दिवस के मौके पर चाक चौबंद सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। वहीं वीरवार को ही पुलिस ने संदिग्ध महिला मानव बम को भी गिरफ्तार कर लिया।
श्रीनगर: कश्मीर घाटी में गणतंत्र दिवस के मौके पर चाक चौबंद सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। वहीं वीरवार को ही पुलिस ने संदिग्ध महिला मानव बम को भी गिरफ्तार कर लिया। घाटी में सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया।बख्शी स्टेडियम तक जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षाबलों की कड़ी निगरानी थी। वहीं घाटी के अन्स हिस्सों में भी सुरक्षा के पुख्त प्रबंध थे।
आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी तैयारी कर रखी थी। सुरक्षा एजेंसियों के पास खबर थी कि पुणे की एम महिला सादिया अनवर शेख समारोह स्थल या उसके आस-पास खुद को बम से उड़ा सकती है। सतर्क पुलिस ने संदिग्ध महिला को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।