देश मोदी के साथ, विपक्ष जनादेश का सम्मान करे: वेंकैया

Edited By ,Updated: 28 Apr, 2017 06:34 PM

respect of the opposition  s mandate  with modi  modi  venkaiah

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि जनता देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है तथा विपक्ष को इस जनादेश का...

चंडीगढ़: केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि जनता देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है तथा विपक्ष को इस जनादेश का सम्मान करते हुए इस बात पर भी आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि क्यों वह दिनों दिन सिकुड़ता जा रहा है।

हरियाणा के केंद्रीय योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद वेकैया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश का मिजाज विकास के लिए मोदी के साथ चलने का है तथा विपक्ष को उसके इस मिजाज को समझना चाहिए और उसे नकारात्मक रवैया छोड़कर सकारात्मक और रचनात्मक द्रष्टिकोण अपनाते हुए केंद्र सरकार का सहयोग करना चाहिए इसी में उसका और देश का भला है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में आम चुनावों में जनता ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को इसलिए जनादेश दिया क्योंकि उस समय देश नेतृत्वहीन, दिशाहीन और यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला था। गत तीन वर्षों में मोदी सरकार ने जो काम किए हैं उससे न केवल विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है बल्कि जनता ने भी इसमें विश्वास व्यक्त करते हुए पंचायतों से लेकर संसद तथा स्थानीय निकायों से लेकर विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में भारी जनादेश दिया है।

उन्होंने कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जनता के फैसले का सम्मान करने के बजाय ईवीएम में दोष निकाल रहा है। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में एक पार्टी ने जब 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी तो क्या यह ईवीएम में गड़बड़ी के कारण मिली थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी ईवीएम पर ही विधानसभा चुनाव हुआ जिसमें भाजपा की हार हुई तथा पार्टी ने इसे स्वीकार किया है।

उन्होंने विपक्ष को नसीहत दी कि वह बहाने ढूंढने के बजाय जनता के मिजाज और उसके फैसले को स्वीकार करे तथा नाकारात्मक रवैया छोड़कर देश के विकास में साकारात्मक और रचनात्मक सहयोग करे। नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी राज्य के साथ विकास में कोई भेदभाव नहीं करेगी। जो भी राज्य अच्छा काम करेगा उसके लिए विकास योजनाओं और पैसे की कोई कमी नहीं है। केंद्र सरकार Þसबका साथ सबका विकासÞ के सिद्धांत पर काम कर रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!