Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 01:52 PM
श्रीनगर के कई हिस्सों में सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
श्रीनगर: श्रीनगर के कई हिस्सों में सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिबंध लगा दिया गया है। आज मुहर्रम का आठवां दिन है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी के आठ थानाक्षेत्रों में कफ्र्यू जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं। करन नगर, शहीदगंज, बटमालू, शेरगड़ी, मैयसूूमा, कोठीबाग, करलाखुद और राम मुंशी बाग थानाक्षेत्र हैं जिनमें एहतियातन ऐसा किया गया है। पारम्परिक मुहरर्म प्रदर्शन इन्हीं मार्गों से होकर गुजरेगा।
गौरतलब है कि 1990 से इस तरह के धार्मिक जलूसों पर बैन है क्योंकि कानून व्यवस्था बनाए रखने होती है और ऐसे जलूसों का लाभ अलगाववादी उठा सकते हैं। बताया जा रहा है कि बाकी घाटी में हालात सामान्य हैं।