RJD का मोदी पर हमला, कहा- सच परेशान जरुर होता है पर हारता नहीं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 10:38 AM

rjd angry on modi

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों के कारण पार्टी आक्रोश में आ गई है। राजद प्रवक्ता और विधायक शक्ति यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है।

पटनाः उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों के कारण पार्टी आक्रोश में आ गई है। राजद प्रवक्ता और विधायक शक्ति यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि मोदी को ये बात नही भूलनी चाहिए कि सच परेशान जरुर होता है पर हारता नहीं। उन्होंने कहा कि जो लोेग दावा करते रहे कि उन्हें कोई नही खरीद सकता सृजन की संस्था ने सरेआम उन्हें खरीद लिया।

राजद का कहना है कि सुशील मोदी ऐसे आरोप लगाते हैं जिनका सच्चाई से कोई वास्ता नही है। यह सब वह उनकी पोल खुलने के डर से कर रहें हैं। सृजन घोटाले को लेकर आए दिन कोई ना कोई नया खुलासा होता हुआ नजर आ रहा है जिसके कारण मोदी के हाथ पांव फूल रहें हैं। सुशील मोदी लगातार वहीं घिसे पिटे आरोप लालू परिवार पर लगाते रहते हैं।

शक्ति यादव ने कहा कि इतना बड़ा घोटाला मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रहते हुए इसलिए हो पाया क्योंकि उनके द्वारा ही लूट की छूट दी गई थी। उनका कहना है कि सुशील मोदी अपने पर लगे आरोपो का जवाब देना जरुरी नही समझते बस दूसरों से जवाब मांगना जानते हैं। उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई, इसकी जानकारी किसी को अब तक नही हो पाई है।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!