Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 06:50 PM
जम्मू में रोहिंग्याओं को लेकर संशय बढ़ता जा रहा है।
जम्मू: जम्मू में रोहिंग्याओं को लेकर संशय बढ़ता जा रहा है। इनकी अवैध कार्यों में संलिप्ता भी बढ़ रही है। छन्नी पुलिस ने इलाके से एक तस्कर को पांच किलो गांजे के साथ हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किया गया तस्कर रोहिंग्या है और मौजूदा समय में नरवाल में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छन्नी पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि कोई तस्कर इलाके में नशीले पदार्थ के साथ घूम रहा है। नाका लगाकर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान नरोत्तम इस्लाम के रूप में हुई है और वह मौजूदा समय में नरवाल में रहता है। हाल ही में नरवाल में पशुवध को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था। लोगों का आरोप है कि म्यांमार से आए यह लोग अवैध कार्यों और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कार्य करते हैं। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ अपना अभियान तेज किया है। गौरतलब है कि केन्द्र ने भी यह बात मानी है कि रोहिंग्या देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।