रोहिंग्या मुसलमान सुरक्षा के लिए खतरा, नहीं दी जा सकती भारत में शरण: सुरेश भैयाजी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 12:13 AM

rohingya muslims can not be threatened by security  suresh bhaiyaji

आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए लेकिन क्या हमारे देश के लोगों की सुरक्षा की कीमत पर हमें ऐसा करना चाहिए?

रायपुरः आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों को भारत​ में शरण नहीं दी जा सकती है। यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। एक कार्यक्रम में भैयाजी ने कहा, ‘म्यांमार में हिंदुओं की हत्या हुई है। ​​रोहिंग्या मुसलमानों ने म्यांमार से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया है। जब म्यांमार सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की तब वह भारतीय सीमाओं पर आए।’

उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान जम्मू कश्मीर में शिविर बनाकर रहे है और अब वे जरूरी संसाधन की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए लेकिन क्या हमारे देश के लोगों की सुरक्षा की कीमत पर हमें ऐसा करना चाहिए? उन्होंने कहा कि कोई भी देश वैध समय सीमा समाप्त होने के बाद वि​देशियों को रहने की अनुमति नहीं देता है। लेकिन इन प्रवासियों को लगता है कि भारत एक ऐसा देश है जहां किसी को कोई प​रवाह नहीं है और कोई सवाल नहीं करता है।

संघ सरकार्यवाह ने कहा कि यह अच्छा है कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए कहा है। हम ऐसे लोगों को पनाह नहीं दे सकते हैं जिससे हमारी सुरक्षा को खतरा हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि रोहिंग्या को शरणार्थी की तरह माना जाए, न कि अवैध प्रवासियों की तरह। ऐसे शक्तियों की पहचान करने की जरूरत है जो ऐसे तत्वों की वकालत कर रहे हैं।

उन्होंने कोर्ट में दिए केंद्र सरकार के हलफनामें की तारीफ की जिसमें कहा गया है कि रोहिंग्या मुसलमान अवैध प्रवा​सी हैं तथा उनके भारत में रहने से सुरक्षा को खतरा हो सकता है। केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि जानकारी मिली है कि कुछ रोहिंग्या का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन आईएस से संबंध है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!