उपराष्‍ट्रपति बनने वाले वेंकैया नायूड, भैरों सिंह शेखावत के बाद संघ के दूसरे नेता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 07:16 PM

rss background other leaders made uprashtrpit

उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए मतदान में एनडीए उम्मीदवार और बीजेपी नेता वेंकैया नायडू ने जीत हासिल की है।

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए मतदान में एनडीए उम्मीदवार और बीजेपी नेता वेंकैया नायडू ने जीत हासिल की है। वे देश के 15 वें उपराष्ट्रपित बन गए हैं। एेसे में वे उपराष्‍ट्रपति बनने वाले आरएसएस की पृष्‍ठभूमि के दूसरे नेता बन गए हैं। इससे पहले बीजेपी के नेता स्व. भैरों सिंह शेखावत इस पद के लिए 2002 में चुने गए थे। वे  देश के 11वें उपराष्‍ट्रपति चुने गए।


पेश हैं नवागत उपराष्ट्रपति से जुड़ी 10 खास बातों :  

1. वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई, 1949 को आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में हुआ।

2. नेल्लोर से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद वहीं से राजनीति में स्नातक किया। विशाखापट्टनम के लॉ कॉलेज से अंतरराष्ट्रीय कानून में डिग्री ली।

3. 14 अप्रैल, 1971 को उषा से शादी की। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम हर्षवर्धन जबकि बेटी का नाम दीपा वेंकट है।

4. कॉलेज के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए. नायडू पहली बार 1972 में जय आंध्रा आंदोलन से सुर्खियों में आए।


5. 1975 में इमरजेंसी में जेल भी गए थे। 1977 से 1980 तक यूथ विंग के अध्यक्ष रहे।

6. महज 29 साल की उम्र में 1978 में पहली बार विधायक बने। 1983 में भी विधानसभा पहुंचे और धीरे-धीरे राज्य में भाजपा के सबसे बड़े नेता बनकर उभरे।

7. बीजेपी के विभिन्न पदों पर रहने के बाद नायडू पहली बार कर्नाटक से राज्यसभा के लिए 1998 में चुने गए। इसके बाद से ही 2004, 2010 और 2016 में वह राज्यसभा के सांसद बने।

8. 1999 में एनडीए की जीत के बाद उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में ग्रामीण विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया।

9. 2002 में वे पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वे दिसंबर 2002 तक अध्यक्ष रहे. इसके बाद 2004 में वह दोबारा अध्यक्ष बने।

10. साल 2004 में नायडू राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, लेकिन एनडीए की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 2014 में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें शहरी विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!