Edited By ,Updated: 02 Oct, 2016 02:01 AM
रिलायंस कम्युनिकेशंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद साहनी ने इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर विलियम बार्ने...
नई दिल्ली: रिलायंस कम्युनिकेशंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद साहनी ने इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर विलियम बार्ने और गुरदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्यवाहक सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि कंपनी ने साहनी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
उन्होंने परिवार को दिल्ली में स्थापित करने एवं अन्य निजी कारणों से त्यागपत्र दिया है। उनका इस्तीफा 30 सितंबर 2016 से प्रभावी है। कंपनी ने कहा कि विलियम बार्ने और गुरदीप सिंह को तात्कालिक तौर पर कार्यवाहक सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।