Edited By ,Updated: 21 Oct, 2016 12:30 AM
सउदी अरब के साद समूह से जुड़े रहे बेरोजगार भारतीय कामगारों का स्वदेश लौटना आज आरंभ हो जाएगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि ...
नई दिल्ली: सउदी अरब के साद समूह से जुड़े रहे बेरोजगार भारतीय कामगारों का स्वदेश लौटना आज आरंभ हो जाएगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह इन भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के काम की निगरानी के लिए खुद सउदी अरब में हैं। इन बेरोजगार भारतीय नागरिकों की कुछ हजार है।
सुषमा ने ट्वीट किया,‘‘साद समूह में काम करने वाले भारतीय कामगार आज से स्वदेश लौटना शुरू करेंगे। मेरे सहयोगी वीके सिंह इस काम को पूरा करने के लिए सउदी अरब में हैं। सउदी अरब स्थित भारतीय दूतावास वहां बेहतरीन काम कर रहा है।’’ नौकरी चले जाने से ये भारतीय नागरिक काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं तथा कई लोगों के पास खाने के लिए मुश्किल पैदा हो गई थी जिसके बाद सरकार ने दखल दिया।