Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 05:56 PM
जलवायु परिवर्तन को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश भर से आए हुए तमाम वैज्ञानिकों के साथ गोष्टी में भाग लिया।
देहरादून (कुलदीप रावत): जलवायु परिवर्तन को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देश भर से आए हुए तमाम वैज्ञानिकों के साथ गोष्टी में भाग लिया। सीएम ने कहा कि शीघ्र ही राज्य में ’साइंस सिटी’ विकसित की जाएगी। शीघ्र ही हिमालयी राज्योँ के मुख्यमंत्रियों तथा केंद्रीय मंत्रियों का एक सम्मेलन देहरादून में आयोजित किया जाएगा।
राज्य में ’ग्रीन रोड’ निर्माण की दिशा में शीघ्र ही प्रभावी पहल की जाएगी। उन्होंने मंगलवार को ’’विज्ञान धाम’’ यू कॉस्ट झाझरा प्रेमनगर में आयोजित ’’उत्तराखण्ड में जलवायु परिवर्तन के खतरों की दिशा में लचीलेपन के लिए अभ्यास और नीति के साथ विज्ञान को जोडऩे’’ विषयक कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
सीएम रावत ने माना कि जलवायु परिवर्तन यानी कि ग्लोबल वार्मिंग का ही नतीजा था कि 2013 केदारनाथ में जो आपदा आई थी। यदि अभी भी हम संभल गए तो हमारे आने वाली पीढ़ी का भविष्य उ’जवल हो जाएगा अन्यथा आने वाली पीढ़ी नीला आसमान और हरे भरे पेड़ सिर्फ कहानियों में ही सुन पाएंगे। खैर देखते हैं इस तरीके की विचार गोष्ठियों से जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कितना कम होगा और कितने जल्दी वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन से हो रहे नुकसान की रोकथाम कब तक कर पाते हैं।