Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 12:16 PM
नार्थ कश्मीर में एलओसी के पास हिमस्खलन में लापता हुए जवानों को तलाश करने के लिए बुधवार को भी सर्च अभियान जारी रहा।
श्रीनगर : नार्थ कश्मीर में एलओसी के पास हिमस्खलन में लापता हुए जवानों को तलाश करने के लिए बुधवार को भी सर्च अभियान जारी रहा। प्रशासन ने अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कैला ने बताया कि पांच जवान लापता हैं और उनको तलाश करने के लिए अभियान चलाया गया है। गुरेज में हिमस्खलन के दौरान पैर फिसलने से एक पोर्टर मारा गया।