लोकतंत्र में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा अहम: अंसारी

Edited By ,Updated: 29 Apr, 2017 03:46 AM

security of minorities in the democracy ahmed ansari

उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज कहा कि लोकतंत्र में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा ....

वारसा(अविनाश चोपड़ा): उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज कहा कि लोकतंत्र में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा अहम होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह किस प्रकार से अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करता है। जब तक आम लोग अल्पसंख्यकों के हक के लिए आवाज उठाते रहेंगे तब तक लोकतंत्र मजबूत रहेगा।

अंसारी ने पोलैंड के वारसा विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि 3 दशक पहले एक जाने-माने समाजवादी ने भारतीय लोकतंत्र को आधुनिक विश्व में धर्मनिरपेक्ष चमत्कार और विकासशील देशों के लिए आदर्श बताया था। आजादी के 7 दशक बाद भी भारतीय लोकतंत्र का चमत्कार ऐसे लोगों के लिए उम्मीद की किरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की सफलता के बावजूद कई चुनौतियां हैं और बहुमत चाहे कितना बड़ा क्यों न हो, विपक्ष को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अंसारी ने कहा कि यह कल्पना करना भी कठिन था कि भारत की बहुविविधता को एक देश के रूप में सुव्यवस्थित रखा जा सकता है लेकिन यह लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं राजनीति के दायरे में हुआ। हमारा संविधान सभी नागरिकों को सार्वभौम वयस्क मताधिकार प्रदान करता है और यह 1951 से लेकर 2014 तक के लोकसभा चुनाव में देखा गया है। मतदाताओं की संख्या काफी बढ़ी है। 

अंसारी ने आज कहा कि आर्थिक विकास के कारण औसत भारतीयों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है, इन लाभों का असमान बंटवारा हुआ है, फिर भी यह भारत के गहरे लोकतंत्र का प्रमाण है कि बाजार आधारित सुधार से नुक्सान झेलने वालों ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कभी चुनौती नहीं दी। उन्होंने कहा कि उदारीकरण समेत नई आर्थिक नीतियां लोकतांत्रिक व्यवस्था में फल-फूल रही हैं। ऐसे माहौल में भारत उच्च विकास दर दर्ज कर रहा है। हामिद अंसारी ने कहा कि एक अन्य क्षेत्र फार्मा क्षेत्र से जुड़ा है जिसमें भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था 2400 अरब डालर है जो 1991 में सिर्फ  273 अरब डालर थी। इस अवधि में हमारी प्रति व्यक्ति आय 15 गुना बढ़ी है। 

भारत और पोलैंड में काफी समानताएं
हामिद अंसारी ने आज कहा कि पोलैंड और भारत में काफी समानताएं हैं। उन्होंने यहां रात्रि भोज के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करने के बाद कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान में दोनों देश एक-दूसरे के यहां निवेश कर रहे हैं। हमारी यात्रा के 25 घंटे के दौरान जिन नए क्षेत्रों की पहचान की गई उससे इस दायरे का और भी विस्तार हो सकता है। 

अंसारी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध बेहतरीन होने जा रहे हैं। उप-राष्ट्रपति अंसारी ने दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने भारत और पोलैंड के बीच संस्कृति, व्यापार और समाज के कई संदर्भों में भारतीयों की सामुदायिक सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!