प्यार में मिला धोखा तो जला दिया प्रेमी की शादी का मंडप

Edited By ,Updated: 19 May, 2017 05:38 PM

set fire in a lover  s wedding pandal

रिवॉल्वर रानी के बाद अब एक ऐसी महिला खबरों में है जिसने प्रेमी की शादी के पंडाल में आग लगा दी।

पुणे: रिवॉल्वर रानी के बाद अब एक ऐसी महिला खबरों में है जिसने प्रेमी की शादी के पंडाल में आग लगा दी। एक महिला को जब पता चला कि उसका प्रेमी उसे धोखा देकर किसी और से शादी कर रहा है तो महिला ने उसकी शादी के मंडप में आग लगा दी। इससे पहले महिला ने अपने प्रेमी की गाड़ी में आग लगा दी थी। उसका दावा था कि उसने यह गाड़ी गिफ्ट दी थी। पुलिस ने बताया कि 36 साल कि महिला ने अपने 33 साल के प्रेमी की गाड़ी में आग लगा दी थी जिसके बाद लड़के ने एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर विजय सिंह गायकवाड़ ने बताया कि जांच जारी थी उसी बीच लड़के की ओर से एक और शिकायत आई कि किसी ने उसकी शादी के एक दिन पहले पंडाल में आग लगा दी है।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जिसने बाद में दोनों जुर्म करने की बात मान ली। महिला को 20 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। उसने दावा किया कि उसका पिछले 6 साल से उस लड़के से अफेयर था और उसने शादी का वादा किया था। उसने कहा कि उसके प्रेमी ने बिना उसे बताए किसी और से शादी करने का फैसला कर लिया। महिला ने बताया कि उसने अपनी शादी में भी बुलाया। महिला का कहना है कि वह उसने लड़की के परिवार को सारी कहानी बता दी लेकिन फिर भी बात नहीं बनी और फिर उसने यह फैसला लिया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!